उत्तर प्रदेश

Meerut: पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी शिव कुमार को जानी पुलिस ने दबोचा

Admindelhi1
14 May 2025 10:32 AM GMT
Meerut: पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी शिव कुमार को जानी पुलिस ने दबोचा
x

मेरठ: थाना जानी पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाये अभियान के क्रम में थाना जानी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शिव कुमार नि0 ग्राम भोला थाना जानी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) कोर्ट सं0 दो में मुकदमा चल रहा था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। कोर्ट से जारी वारण्ट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Next Story