उत्तर प्रदेश

मेरठ: हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी घर में आग

Suhani Malik
12 July 2022 9:10 AM GMT
मेरठ: हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी घर में आग
x

ब्रेकिंग न्यूज़: मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मंगलवार को गांव जलालपुर जोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया और घर का सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर में बंधे पांच गौवंश झुलस गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी विजयपाल पुत्र टेन सिंह मंगलवार सुबह को अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए खेत पर गया हुआ था। इस दौरान उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। उसके पक्के मकान के साथ-साथ झोपड़ी व अन्य मकान भी तुरंत ही आग की चपेट में आ गए और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन जब तक आग बुझती तब तक घर में रखा सामान, मोटरसाइकिल समेत कपड़े और अनाज सहित घर का सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। शूटर बरसा रहे थे गोलियां: बिल्डर संग मॉल में शॉपिंग कर रही थी प्रोफेसर आरती भटेले, दोनों के थे खौफनाक इरादे वहीं झोपड़ी में बंधे पांच गौवंश आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिसमें से एक गाय दो गोवंश के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गौवंश बुरी तरह झुलस गए हैं। विजयपाल की मां सरोज ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर यह गाय खरीदी थी और वह मजदूरी करने के लिए मंगलवार सुबह को घर से बाहर खेतों पर गए हुए थे। अचानक होने आग लगने की सूचना मिली जब तक वह घर पहुंचे जब तक उनका घर पूरी तरह बर्बाद हो चुका था। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति पर आग लगाने की आशंका जाहिर की है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थाना प्रभारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग में तीन गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई है।

Next Story