उत्तर प्रदेश

मेरठ में मार्च में सर्वाधिक जन्म हुए, दिसंबर में मौतें अधिक

Admin Delhi 1
27 Feb 2023 10:21 AM GMT
मेरठ में मार्च में सर्वाधिक जन्म हुए, दिसंबर में मौतें अधिक
x

मेरठ: महानगर में वर्ष 2022 में जन्मदर एवं मृत्यु दर को देखा जाये तो अप्रैल माह में सबसे अधिक जन्मदर रही ओर नगर निगम में पंजीकरण को देखा जाये तो 4566 बच्चों का जन्म हुआ और जन्म का पंजीकरण कराकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराया गया।

वहीं सबसे कम मृत्युदर को देखा जाये तो अगस्त महीने में 638 लोगों की मौंत हुई,जिनका नगर निगम में पंजीकरण कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया गया। बीते वर्ष में 10776 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए और 44138 बच्चों का जन्म हुआ और जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए।

यह आंकड़ा नगर निगम का है, वैसे जिला अस्पताल एवं मेडिकल अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण अलग होता हैं। उसकी संख्या को जोड़ा जाये तो वह और भी बढ़ सकता हैं। मृत्य एवं जन्म के पंजीकरण को देखा जाये तो 33362 जन्मदर के पंजीकरण अधिक हुये हैं।

जनवरी 2022 में बच्चों के जन्म पंजीकरण 4857, मृत्यु पंजीकरण, 971, फरवरी माह में जन्म पंजीकरण 3453 मृत्यु पंजीकरण, 1049, मार्च माह में जन्म पंजीकरण 6059 मृत्यु पंजीकरण, 984,अप्रैल माह में जन्म पंजीकरण 4566, मृत्यु पंजीकरण 891 मई माह में जन्में 3719 बच्चों का पंजीकरण हुआ और मृत्यु पंजीकरण 822 लोगों का हुआ। जून माह में जन्म पंजीकरण 3226 एवं मृत्यु पंजीकरण 1007 का हुआ।

जुलाई माह में जन्म पंजीकरण 2539 का हुआ और मृत्यु पंजीकरण 775 लोगों का हुआ। अगस्त माह में 2409 लोगों का जन्म एवं 638 लोगों का मृत्यु पंजीकरण किया गया। सितबंर माह में 3780 बच्चों के जन्म एवं 961 लोगों के मृत्यु का पंजीकरण किया गया। अक्टूबर माह में 3059 बच्चों के जन्म एवं 696 लोगों के मृत्यु का पंजीकरण हुआ। नवंबर माह में 3272 बच्चों का जन्म एवं 929 लोगों के मृत्यु का पंजीकरण हुआ।

वर्ष 2022 के अंतिम दिसंबर महीने में 3199 बच्चों के जन्म एवं 1059 लोगों के मृत्यु का पंजीकरण दर्ज नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण रजिस्टर में दर्ज किया गया। वर्ष भर के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के आंकड़ों को देखा जाये तो 10776 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी हुए

और 44138 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी हुये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह ने बताया कि यहा आंकड़ा नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण केंद्र का हैं। जिसमें जन्म मृत्यु पंजीकरण के अंतर को देखा जाये तो मृत्यु पंजीकरण से 33362 जन्म का पंजीकरण अधिक रहा।

माह (2022) जन्म मृत्यु

जनवरी 4857 971

फरवरी 3453 1049

मार्च 6059 984

अप्रैल 4566 891

मई 3719 822

जून 3226 1007

जुलाई 2539 775

अगस्त 3409 638

सितम्बर 3780 961

अक्टूबर 3059 696

नवम्बर 3272 929

दिसम्बर 3199 1059

Next Story