उत्तर प्रदेश

Meerut: प्रेमिका ने फास्ट फूड विक्रेता को जमकर धुना

Admindelhi1
19 Oct 2024 3:34 PM IST
Meerut: प्रेमिका ने फास्ट फूड विक्रेता को जमकर धुना
x
बीच बचाव में आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा

मेरठ: थाना मेडिकल क्षेत्र अंतगर्त पीवीएस मॉल के पास फास्ट फूड विक्रेता का उसकी प्रेमिका ने पत्नी के साथ बुरा हाल कर दिया। फास्ट फूड विक्रेता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने प्रेमिका को बिना बताए कहीं दूसरी जगह मकान ले लिया था। जानकारी प्रेमिका को लगी तो उसने हंगामा कर दिया।

पुलिस चौकी के सामने प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया और अपने प्रेमी पर कई थप्पड़ रसीद कर डाले। इस दौरान पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी भी तमाशबीन बने रहे। प्रेमिका से पिट रहे पति को बचाने के लिए पत्नी बीच में आई तो युवती ने उससे भी अभद्रता की। लोगों ने पुलिसकर्मियों से बीच बचाव करने को कहा तो पुलिस कर्मियों ने कहा महिला पुलिसकर्मी ही मारपीट को रोकेंगी। इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है।

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र शास्त्रीनगर निवासी युवक फास्ट फूड विक्रेता है। वह शुक्रवार की शाम पत्नी के साथ दुकान पर था। इसी दौरान फास्ट फूड विक्रेता की प्रेमिका अपनी सहेली के साथ पहुंची और फास्ट फूड विक्रेता की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका विक्रेता काे दुकान से खींचकर सड़क पर घसीट लाई। इस दौरान फास्ट फूड विक्रेता की पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया। इस पर प्रेमिका ने उसकी पत्नी से अभद्रता की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।

Next Story