उत्तर प्रदेश

Meerut: नाले के किनारे मिला पांच माह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Admindelhi1
7 April 2025 7:25 PM IST
Meerut: नाले के किनारे मिला पांच माह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
x

मेरठ: मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा में गली नंबर छह में एक पांच महीने का भ्रूण मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने भ्रूण को दफना दिया। बताया जाता है कि भ्रूण फीमेल था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने और कहां से फेंका है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि भगवतपुरा गली नंबर छह में सुबह एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के बाहर नाले के किनारे पांच माह की बच्ची का भ्रूण मिला है। इस दौरान लोग भ्रूण को एक प्राइवेट डाॅक्टर के पास ले गए। जांच कर डाॅक्टर ने उसे मृत बताया।

पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने उसे दफना दिया। लोगों का कहना था कि नवरात्र जैसे पवित्र दिनों में बच्ची के साथ ऐसा कृत्य ठीक नहीं है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई जाए। एसपी सिटी ने बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की छानबीन से भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Next Story