- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : शक और झगड़ों...
उत्तर प्रदेश
Meerut : शक और झगड़ों के बीच टूटा परिवार, पति ने लगाई फांसी
Saba Naaz
28 Jun 2025 8:30 PM IST

x
Meerut. मेरठ : मेरठ के शताब्दीनगर सेक्टर-4 बी में शुक्रवार को जयवीर(40) ने पत्नी के मोबाइल इस्तेमाल और चैटिंग को लेकर उपजे शक के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है। जयवीर मवाना कस्बे के मखदूमपुर रोड का मूल निवासी था। वह अपनी पत्नी गुड़िया, बेटी मानसी और बेटे वंश के साथ किराए पर रह रहा था। जयवीर का पेशा डीजे और जागरण पार्टी में लाइटें लगाने का था।
परिजनों और बच्चों के मुताबिक, गुड़िया अक्सर मोबाइल पर चैटिंग करती थी और जयवीर को उस पर शक हो गया था। वह जब मोबाइल दिखाने को कहता, तो पत्नी मना कर देती। इसी को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जयवीर ने कमरे का दरवाजा बंद कर छत की कड़ी से फांसी लगा ली। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बच्चों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की कि पिता को मां पर शक था और इसी तनाव में यह कदम उठाया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
Tagsशकझगड़ोंपतिफांसीDoubtquarrelshusbandhangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





