उत्तर प्रदेश

Meerut : ई-रिक्शा चालकों की मनमानी हद पार, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाया रिक्शा

Saba Naaz
27 Jun 2025 4:58 PM IST
Meerut : ई-रिक्शा चालकों की मनमानी हद पार, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाया रिक्शा
x
Meerut मेरठ : मेरठ में बस अड्डे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल मुंदराज कुमार और कांस्टेबल अनुराग उस वक्त घायल हो गए, जब एक ई-रिक्शा चालक ने उन पर अपनी रिक्शा पलटा दी।
घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बस अड्डे के बाहर सड़क पर अवैध रूप से खड़ी एक ई-रिक्शा को हटवाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही के अनुसार, ई-रिक्शा चालक जाम लगा रहा था और उसे जब पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। देखते ही देखते उसने जानबूझकर अपनी ई-रिक्शा पुलिसकर्मियों पर पलट दी और मौके से फरार हो गया।
घायल मुंदराज और अनुराग को राहगीरों की मदद से रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Next Story