उत्तर प्रदेश

Meerut: लंदन में अंतराष्ट्रीय जाट संसद की बैठक में जाट युवाओं के विकास पर होगी चर्चा

Admindelhi1
3 Feb 2025 7:16 AM GMT
Meerut: लंदन में अंतराष्ट्रीय जाट संसद की बैठक में जाट युवाओं के विकास पर होगी चर्चा
x

मेरठ: सामाजिक समरसता व एकजुटता की पहल जब समाज में घुलने लगे तो फिर उसकी अहमियत की चर्चा दूर तक होती है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रयासों की सराहना सात समुंदर पार लंदन (इंग्लैंड) में होने लगी है। जाट समाज की सामाजिक समरसता की मजबूती व विश्व जाट एकता के लिए आठ फ़रवरी को लंदन में जाट समाज द्वारा जाट संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

प्रवासी जाटों से संवाद: लंदन में आयोजित हो रही जाट संवाद बैठक में शामिल होने व प्रवासी जाटों से संवाद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया लंदन पहुँच चुके हैं। लंदन में जाट समुदाय के लोगों की काफ़ी संख्या है जो शिक्षा व व्यापार में अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रहे हैं।

प्रवासी जाट भाइयों के साथ बैठक: रामावतार पलसानिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद पुरी दुनिया के जाटों का सबसे बड़ा मंच हैं जिसमें कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोज़गार सृजन, महिला सशक्तिकरण व जाट इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के लिये लम्बे समय से प्रयास कर रही हैं और इसी श्रृंखला में लंदन में भी जाट संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रवासी जाट भाइयों के साथ बैठक समाज के चहुगुणी विकास को कैसे आगे बढ़ाए जाए व समाज के नौजवानों युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा व व्यापार के रास्ते खुले इस पर भी चर्चा करेंगे।

सामाजिक समरसता जाट समाज की मजबूती: सामाजिक समरसता जाट समाज की मजबूती हैं और जाट समाज में लम्बे समय से सामाजिक समरसता का बुनियादी ढाँचा कमज़ोर हुआ है इस कमजोरी को दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका होती है। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद अपनी भूमिका को ध्यान में रखते हुए लम्बे समय से समाज में जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं अब देखना होगा की लंदन में आयोजित हो रही संवाद बैठक में जाट समुदाय के लोगों के लिए क्या सार्थक चर्चा होती है।

Next Story