- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: शादी में रोटी...
Meerut: शादी में रोटी पर थूक लगाने वाले आरोपी को कोर्ट ने किया दोषी, लगाया अर्थदंड
मेरठ: मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के शादी समारोह में रोटी पर थूक लगाकर बनाने के आरोपी पर कोर्ट ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपी नौशाद लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा का रहने वाला है। आरोपी नौशाद के अर्थदंड नहीं देने पर सात दिन के कारावास के आदेश दिए हैं।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। वह जल्द हाईकोर्ट में याचिका डालेंगे। सचिन सिरोही ने मेडिकल थाने में 19 फरवरी 2021 को नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जिसमें सचिन ने आरोप लगाया था कि 16 फरवरी 2021 का एक शादी समारोह की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें नौशाद तंदूर पर रोटी सेखने के दौरान थूक लगा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद नौशाद को गिरफ्तार किया था।





