- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: मुंह दिखाई के...
उत्तर प्रदेश
Meerut: मुंह दिखाई के पैसों से रची गई पति की हत्या की साजिश ,यहाँ जाने वजह
Tara Tandi
26 March 2025 2:41 PM IST

x
Meerut मेरठ: मेरठ हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसा ही मामला सामने आ गया। जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्यार और भरोसे की नींव शादी पर टिकी होती है। मगर औरैया की प्रगति यादव ने इस रिश्ते को मेरठ की मुस्कान की तरह शर्मसार कर दिया। शादी के महज 15 दिन बाद ही उसने अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ मिलकर पति दिलीप यादव को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। वो भी अपनी ही मुंह दिखाई के पैसों से।
शादी के 15 दिन बाद ही कत्ल की साजिश!
दरसअल ये पूरा मामला औरैया का है। जहां 5 मार्च 2025 को पूरे धूमधाम से प्रगति यादव और दिलीप यादव की शादी हुई। परिवार ने बहू का स्वागत बड़े प्यार से किया। मगर शायद उन्हें नहीं पता था कि जिसे वे अपने घर की लक्ष्मी समझ रहे थे। वही उनके बेटे को मौत के घाट उतारेगी।
19 मार्च को दिलीप अपने बिजनेस के काम से बाहर गया था। लेकिन जब वो लौटा तो उसे घात लगाकर मारने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक खेत में दिलीप लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 21 मार्च को उसकी मौत हो गई।
औरैया हत्या कांड हादसा या हत्या?
शुरुआत में पुलिस को ये मामला एक एक्सीडेंट लगा। मगर डॉक्टरों की रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी। दिलीप को गोली मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया और एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तहकीकात तेज कर दी। जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला। एक बाइक सवार दिलीप को बैठाकर ले जाता दिखा। इसी कड़ी से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पुलिस ने खोला पूरा राज
जांच के दौरान पुलिस ने रामजी नागर नाम के शख्स को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अनुराग यादव का नाम उगल दिया। जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस को तमंचा भी मिला। जिससे साफ हो गया कि ये महज हादसा नहीं बल्कि प्लान की गई हत्या थी।इसके बाद पुलिस की नजर दिलीप की पत्नी प्रगति यादव पर गई जो इस हत्या की असली मास्टरमाइंड निकली।
पत्नी ही निकली गुनहगार!
सख्त पूछताछ के बाद प्रगति ने सारी सच्चाई उगल दी। दरअसल प्रगति और अनुराग यादव का रिश्ता शादी से पहले से ही था। दोनों एक ही गांव में रहते थे और शादी भी करना चाहते थे। मगर परिवार ने इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया। लेकिन प्रगति अनुराग को भूलने के लिए तैयार नहीं थी। शादी के बाद भी वो अपने प्रेमी से मिलती रही और पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पति का मुंह दिखाई के पैसों से कत्ल!
प्रगति ने अनुराग को दिलीप की हत्या करने के लिए उकसाया और बताया कि उसके पति के पास काफी पैसा है। अगर दिलीप को हटा दिया जाए तो दोनों आराम से जिंदगी बिता सकते हैं।
इसके बाद रामजी नागर को 2 लाख रुपये की सुपारी दी गई। जिसमें से एक लाख रुपए प्रगति ने खुद दिए जो उसे मुंह दिखाई में मिले थे। बाकी एक लाख रुपए अनुराग ने जोड़कर रामजी को सौंप दिए।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
19 मार्च को दिलीप जब कन्नौज से लौट रहा था। तो आरोपियों ने उसे एक होटल के पास रोक लिया। उन्होंने झांसा दिया कि उनकी बाइक फंस गई है और मदद चाहिए। दिलीप मदद करने के लिए जैसे ही उनके साथ गया। सुनसान जगह पर उसे गोली मार दी गई और खेत में फेंक दिया। पुलिस ने साजिश में शामिल तीनों आरोपियों प्रगति, अनुराग और रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया।
TagsMeerut मुंह दिखाईपैसों रची गई पतिहत्या साजिशMeerut face showhusband plotted for moneymurder conspiracyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





