उत्तर प्रदेश

Meerut: कंप्यूटर सेंटर से दिनदहाड़े आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण

Admindelhi1
30 Sept 2024 3:06 PM IST
Meerut: कंप्यूटर सेंटर से  दिनदहाड़े आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण
x
सिरफिरे ने कंप्यूटर सेंटर से किया छात्रा का अपहरण

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र में सिरफिरे ने कंप्यूटर सेंटर से दिनदहाड़े आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया.

परतापुर निवासी एक छात्रा स्थानीय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कोर्स कर रही है. दोपहर भी छात्रा इंस्टीट्यूट पहुंची. इसी दौरान एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती का रास्ता रोक लिया. छात्र ने विरोध किया और इसके बाद इंस्टीट्यूट में चली गई. आरोप है कि युवक अंदर पहुंच गया और उसने वहां मौजूद इंस्टीट्यूट की शिक्षिका के सामने ही छात्रा को अगवा किया. इसके बाद एक दोस्त की मदद से आरोपी ने छात्रा को स्कूटी पर बैठा लिया और अपने जीजा के परतापुर स्थित घर लेकर पहुंच गया. आरोपी युवक ने छात्रा पर शादी के लिए दबाव बनाया. छात्रा के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट कर गई. हाथापाई और चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए. इसके बाद आरोपी के चंगुल से किसी तरह छात्रा को छुड़ाया गया. देर शाम छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा मामला बताया इसके बाद छात्रा को साथ लेकर उसके परिजन परतापुर थाने पहुंचे. आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ परतापुर थाने पर तहरीर दी गई है. पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला.

मामला संज्ञान में आया है. बच्ची के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है, जिसकी जांच कर कार्रवाई के लिए बोला गया है. फिलहाल मामले की एसपी सिटी भी मॉनीटरिंग करेंगे.

Next Story