उत्तर प्रदेश

Meerut: किशोरी की आत्महत्या मामले में ब्राहमण समाज लामबंद हुआ

Admindelhi1
1 Oct 2024 5:47 AM GMT
Meerut: किशोरी की आत्महत्या मामले में ब्राहमण समाज लामबंद हुआ
x
ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पर गंभीर आरोप

मेरठ: मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी की आत्महत्या मामले में ब्राहमण समाज लामबंद हो गया है। ब्राहमण समाज के लोगों ने एडीजी आफिस में धरना प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्राहमण समाज के लोगों का आरोप है कि भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आरोपियों को बचा रहे हैं। ब्राह्मण संगठन ने एडीजी से मिलकर विधायक सोमेंद्र तोमर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

भूमिहार संघ के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमेंद्र तोमर को योगी मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ मुजफ्फरनगर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ब्राहमण संगठन का आरोप है कि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किशोरी छात्रा को जान देने के लिए विवश करने वालों को संरक्षण दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया।

किशोरी आत्महत्या मामले में ब्राह्मण समाज संगठन सड़क पर उतरा और एडीजी आफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गया। धरने की जानकारी होने पर एडीजी बाहर आए और सभी आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

परिजनों ने बताया कि बेटी की खुदकुशी करने से वह बेसुध थे और पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। आरोपी पक्ष के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

त्यागी-ब्राह्मण-भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि इस मामले में कई आरोपी हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया गया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पहले सिर्फ अंकुर कसाना को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों को छोड़ दिया। जबकि मामले में चार आरोपी थे। अब आयुष कसाना और उज्ज्वल कसाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Next Story