- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : खेत के पास...
उत्तर प्रदेश
Meerut : खेत के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:42 PM IST

x
Meerut मेरठ : मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार सुबह युवक हर्ष का शव गांव के जंगल में ईंख के खेत में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
युवक की दाएं तरफ सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान गांव निवासी हर्ष पुत्र संजय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हर्ष मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह काम से लौटकर कुछ देर घर पर रुका और फिर खेलनेकी बात कहकर घर से निकल गया था।
रात तक हर्ष के न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 1 बजे हर्ष ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन घरवाले सो रहे थे और कॉल रिसीव नहीं हो सकी। बुधवार सुबह गांव के लोगों को खेत में शव दिखाई दिया। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम, साथ ही सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस के अनुसार, मौके से पानी की एक बोतल मिली है, जो किसी सुराग की कड़ी हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हर्ष को दाएं ओर कमर में पीछे की ओर से गोली मारी गई है। शव के नीचे फोरेंसिस टीम को तमंचा मिला,जिसमें खोखा फंसा हुआ था। मौके पर एसपी देहात राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मृतक हर्ष की मां रेशा और पिता संजय का रो रोकर बुरा हाल हो गया। अभी तक की जांच पड़ताल में प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है। एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आज थाना गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव के हर्ष नामक युवक की खेत में गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार द्वारा दी गई तहरीर में दो लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि गांव की ही एक युवती के साथ मृतक का प्रेम संबंध था जिसके कारण ये हत्या हुई है। दोनों एक ही जाति के हैं। मामला दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Tagsखेतशवहत्यामेरठfielddead bodymurdermeerutजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





