- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: पुलिस से साथ...
उत्तर प्रदेश
Meerut: पुलिस से साथ मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल हुआ
Admindelhi1
14 Jan 2025 4:23 PM IST

x
"व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह व्यक्ति पीछे मुड कर भागने लगा"
मेरठ: थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना दौराला मेरठ में गोकशी करने वाला एक व्यक्ति बाइक पर ग्राम बजौट की तरफ से आ रहा है। पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग के दौरान सामने से बाइक पर आ रहे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह व्यक्ति पीछे मुड कर भागने लगा।
जिसकी बाइक फिसलकर गिर गयी तथा बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए सरकारी पिस्टल से फायर किया। जिसमें अभियुक्त के दायें पैर में गोली लगी है। पूछताछ पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम कल्लू उर्फ दानिश पुत्र नूर इलाही निवासी गली न0 05 श्याम नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया। पुलिस द्वारा घायल को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Tagsउत्तर प्रदेशमेरठक्राइम न्यूज़पुलिसमुठभेड़गोकशीआरोपीगोलीघायलUttar PradeshMeerutCrime NewsPoliceEncounterCow SlaughterAccusedBulletInjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





