उत्तर प्रदेश

Meerut: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, हथियार भी मिले

Admindelhi1
9 April 2025 4:46 PM IST
Meerut: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, हथियार भी मिले
x
गोकश के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा कारतूस बरामद

मेरठ: थाना सरधना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोकश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोकश के पैर में गोली लगी है। गोकश के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

गोकश का नाम एहसान पुत्र अजीज निवासी ग्राम समौली थाना दौराला मेरठ हाल पता ए-वन कालोनी कस्बा व थाना सरधना मेरठ है। गोकशी के दौरान गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में थाना सरधना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गोकशी के सम्बन्ध में थाना सरधना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। फरार अभियुक्त एहसान पुत्र अजीज निवासी ग्राम समौली थाना दौराला मेरठ हाल पता ए-वन कालोनी कस्बा व थाना सरधना मेरठ को तहसील रोड़ सरधना बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा को ग्राम मेहरमती के जंगल में छुपा दिया है।

थाना सरधना पुलिस अभियुक्त एहसान उपरोक्त को तमंचा बरामदगी के लिए ले जा रही थी, ग्राम मेहरमती गणेशपुर से तमंचा बरामदगी के दौरान अभियुक्त एहसान ने तमंचे से पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

Next Story