उत्तर प्रदेश

Meerut: डॉक्टर के लैपटॉप चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
9 Nov 2024 3:09 PM IST
Meerut: डॉक्टर के लैपटॉप चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार
x
लैपटाप व 11000 रुपये चोरी करने की घटना

मेरठ: थाना लोहियानगर पुलिस टीम ने चोरी के लैपटॉप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 01.11.2024 को समय 13.30 बजे डॉ0 हुजैफा इकबाल पुत्र इकबाल निवासी शाहपीर गेट थाना कोतवाली मेरठ के आशियाना कालोनी रोड़ पर स्थित दुआ क्लीनिक से अज्ञात अभियुक्त द्वारा डैल कम्पनी का लैपटाप व 11000 रुपये चोरी करने की घटना की गयी थी।

जिसके सम्बन्ध में वादी डा0 हुजैफा इकबाल की तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आज थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त सुनव्वर पुत्र मौहम्मद रजा निवासी स्कूल वाली गली मदीना कालोनी नूरनगर थाना लिसाड़ीगेट मेरठ को समय 11.05 बजे उधम सिह चौक से से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी का एक लैपटाप डैल कम्पनी का बरामद किया गया।

Next Story