उत्तर प्रदेश

Meerut : प्रेमिका से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली,

Saba Naaz
29 Jun 2025 6:37 PM IST
Meerut : प्रेमिका से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली,
x
Meerut मेरठ : गांव मवाना खुर्द में विवाहित गुलजार ने शादीशुदा प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहासुनी होने के बाद खुद के पेट में गोली मार ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला और परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कमरे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे व दो कारतूस बरामद किए हैं। गांव मवाना खुर्द निवासी गुलजार (32) विवाहित है। गुलजार के दो बच्चे हैं, आठ साल का एक लड़का और छह साल की लड़की है। गुलजार मोबाइल टावर की फाउडेंशन बनाने की ठेकेदारी करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि गुलजार के मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी किसी विवाहित महिला से तीन-चार साल से अनैतिक संबंध हैं।
वह दो दिन पहले घर से गया था, शनिवार रात को वापस लौटा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य से उसने कोई बात नहीं की। रविवार सुबह वह उसके कमरे में नाश्ता देने गई, तो गुलजार उसी महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। गुलजार ने उससे खाना लिया और धक्का देकर बाहर निकाल दिया व दरवाजा बंद कर लिया। अंदर से आवाज आ रही थी। गुलजार कह रहा था कि तूने मेरे साथ खेल खेला है। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो परिवार में हंगामा मच गया।
पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह दरवाजा तोड़कर पुलिस और परिजन अंदर पहुंचे तो गुलजार बिस्तर पर उल्टा पड़ा था और खून बह रहा था। गुलजार को इलाज के लिए मेरठ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल से तमंचा और दो कारतूस व दो खोखे बरामद किए। पत्नी का कहना है कि उसका पति से कोई विवाद नहीं है। पति ने रिश्तेदारों से कहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार खतौली निवासी महिला होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
Next Story