उत्तर प्रदेश

Meerut: 7 साल के बच्चे की अपहरण 50 लाख की रंगदारी मांगी ,मिला शव बंधे थे हाथ-पांव

Tara Tandi
9 Jun 2024 3:55 PM IST
Meerut: 7 साल के बच्चे की अपहरण 50 लाख की रंगदारी मांगी ,मिला शव बंधे थे हाथ-पांव
x
Meerut मेरठ : मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रविवार सुबह सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर्ताओं ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसएसपी और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, बच्चे का शव गांव के बाहर मिला है।
धनपुर गांव में जय भगवान यादव का परिवार रहता है। वह शिक्षक हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। कुछ देर बाद घर के पास एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
घटना की जानकारी पर एसएसपी, थाना इंचाैली, मवाना और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसी दाैरान बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिलने की सूचना मिली।
ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र सात वर्ष है। उसका शव गांव के ही बार गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुहं में गन्ना डाला हुआ था। गुस्साए परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। वहीं माैके पर सात थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। परिजन माैके से शव नहीं उठने दे रहे हैं।
Next Story