उत्तर प्रदेश

Meerapur: मंदिर भूमि विवाद में राजस्व विभाग ने शुरू की पैमाइश

Admindelhi1
28 May 2025 11:27 AM IST
Meerapur: मंदिर भूमि विवाद में राजस्व विभाग ने शुरू की पैमाइश
x

मीरापुर: कस्बे के मोहल्ला मुस्तर्क में स्थित प्राचीन मनकेश्वर महादेव मंदिर के आस-पास मुस्लिम समुदाय के मकानों की पैमाइश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

राजस्व विभाग के निरीक्षक संजीव शर्मा और लेखपाल ओमबीर सिंह टीम के साथ मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा समेत अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मुस्लिम बस्ती के मकानों की भूमि की नाप-जोख की। लेखपाल ओमबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को भी जांच जारी रहेगी और पैमाइश पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

यह कार्रवाई तब हुई जब कुछ दिन पहले यशवीर महाराज ने लगभग 600 वर्ष पुराने इस शिव मंदिर को पुनर्जीवित किया था। उन्होंने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुस्लिम मकानों के बैनामों की जांच और मकानों की पैमाइश कराने की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम जानसठ ने राजस्व विभाग की टीम को मामले की जांच के लिए भेजा था।

Next Story