- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सरकारी अस्पतालों के...
उत्तर प्रदेश
सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी दवाएं निकलीं गैरमानक, दो फर्मों पर कार्रवाई
nidhi
16 Oct 2026 8:34 AM IST

x
यूपी में आयरन और उल्टी रोकने की दवाएं जांच में फेल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खरीदी गई आयरन-फोलिक एसिड और उल्टी रोकने की दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन ने आपूर्ति करने वाली दो कंपनियों को तीन-तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया है। कार्रवाई बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड और मैक्सकेम फार्मास्यूटिकल्स के खिलाफ की गई है।
कारपोरेशन के आदेश के अनुसार, बायोजेनेटिक ड्रग्स को बच्चों और महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली आयरन एवं फोलिक एसिड युक्त आईएफए टैबलेट की आपूर्ति का ठेका मिला था। कंपनी की ओर से भेजे गए 10 बैच के नमूने जांच में निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन्हें ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ यानी एनएसक्यू घोषित किया गया। इन दवाओं के नमूने वेयरहाउस से जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी कमियां सामने आने के बाद संबंधित खेप वेयरहाउस में रोक ली गई। इस मामले में कार्रवाई का आधार जांच में विफल पाए गए दवाओं के बैच हैं।
दूसरी कंपनी मैक्सकेम फार्मास्यूटिकल्स ने उल्टी रोकने में इस्तेमाल होने वाली ओन्डैनसेट्रॉन एचसीएल चार मिलीग्राम टैबलेट की आपूर्ति की थी। इस दवा के चार बैच भी जांच में मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इसके बाद कंपनी के खिलाफ तीन साल की ब्लैकलिस्टिंग का निर्णय लिया गया।
Next Story





