उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं खसरे के मरीज

Rani Sahu
19 Dec 2022 8:31 AM GMT
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं खसरे के मरीज
x
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में खसरे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस महीने बीते 15 दिन में करीब लगभग 100 मरीज अधिक मिले हैं। जबकि जनवरी से अब तक कुल संख्या 209 है। इस महीने के 15 दिनों में करीब 100 मरीजों की सख्य़ा ज्यादा हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि टीकाकरण की लापरवाही के कारण जांच का दायरा बढ़ता माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक खसरे के कुल 209 मरीज मिले है। साल 2022 से यानी जनवरी के महीने से 30 नंवबर तक इनकी मरीजों की सख्या 109 थी। लेकिन इस साल के आखिरी महीने में इन मरीजों की सख्या में बहुत ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। विशेषतज्ञों का कहना है 15 दिन में 100 मरीजों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालाकि यह एक अच्छी खबर है अभी तक इस रोग से केवल एक ही मरीज की मौत हुई है व बाकी के मरीज ठीक हो गए है।
कुछ जिलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें विभागीय सूत्रों के मुताबिक उन्नाव, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद सहित कई जिलों में इसके मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। इस रोग का कारण ज्यादा तक बताया जा रहा है कि कोरोना काल में टीकाकरण चुक बताई जा रही है।
जानिए क्या है खसरे यह रोग ज्यादा तक छोटे बच्चों में देखने को मिलता है। इसमें पहले बुखार, दाने निकलने, खासी और आंखों में लालिमा होने पर खसरे की जांच कराई की जाती है लेकिन अब बुखार आने और दाने निकलने पर ही जांच कराई जा रही है। टीकाकरण की भरपाई के लिए नए सिरे से सर्वे हो रहा है। जनवरी से विशेष अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story