- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मयूर ग्रुप ने निकाली...
उत्तर प्रदेश
मयूर ग्रुप ने निकाली तिरंगा रैली निकाल जनता को किया जागरूक
Shantanu Roy
14 Aug 2022 12:30 PM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में जगह-जगह तिरंगा रैली निकल रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को मयूर ग्रुप ने भी एक तिरंगा रैली निकाल कर लोगों से तिरंगे का सम्मान बढ़ाने की अपील की है। देश में आजदी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों से आवाहन किया है कि सभी देशवासी इस अमृत महोत्सव में तिरंगे झण्डे का मान बढ़ाएं और हर घर तिरंगा फहराएं। इसी कड़ी में देश में सभी जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड मयूर ग्रुप द्वारा एक जन जागृति रैली रविवार को निकाली गई।
रैली में मयूर ग्रुप के कर्मचारी और अधिकारी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए क्षेत्र में निकले। मयूर ग्रुप के सुरक्षा अधिकारी लखन शुक्ला ने बताया कि रैली का उद्देश्य सभी लोगों को तिरंगे के प्रति जागरुक करना है। हर व्यक्ति को यह बताना है कि अपने घर के ऊपर तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। यह रैली कानपुर एडबिल्स के प्लांटों से होते हुए रनियां गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से कानपुर के महाप्रबंधक मनोज शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मृदुलेंद्र सिंह, प्रवेश तिवारी, यश मेहता, प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, ए0 के0 राव, राजीव श्रीवास्तव, मेराज अहमद, पी0 के0 सिंह अग्नि सुरक्षा दल के साथ आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहें।
Next Story