- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मावेरिक्स ने लखनऊ...

x
MERATH मेरठ: मावेरिक्स ने उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (UPPL) 2025 के 20वें मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स पर शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में मावेरिक्स ने 93 रन से बाज़ी मारी और टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावेरिक्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 233 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद स्वास्तिक चिकारा ने 31 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। कप्तान रिंकू सिंह ने 27 गेंदों पर 57 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ऋतुराज शर्मा ने 37 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए, जबकि ऋतिक वत्स ने मात्र 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अक्षत पांडे, विपराज निगम और अभिनंदन सिंह को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स 18.2 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। टीम ने 48 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सैफ ने 18 गेंदों पर 28 रन और समीर चौधरी ने 25 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।मावेरिक्स के गेंदबाजों में यश गर्ग और जीशान अंसारी ने 3-3 विकेट झटके, जबकि विजय कुमार और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले।इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
Tagsमेरठ मावेरिक्सलखनऊ फाल्कन्सयूपीपीएल 2025रिंकू सिंहऋतुराज शर्मास्वास्तिक चिकाराऋतिक वत्सयश गर्गजीशान अंसारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





