- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मॉरीशस के प्रधानमंत्री...
उत्तर प्रदेश
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में देखी गंगा आरती
SHIDDHANT
11 Sept 2025 10:16 PM IST

x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच मुलाकात हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बीच मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में गंगा आरती देखी। इसकी जानकारी रणधीर जायसवाल ने दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पवित्र गंगा के साथ पवित्र जुड़ाव का अनुभव। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज वाराणसी में गंगा आरती देखी। यह आध्यात्मिक अनुभव आस्था और परंपरा के उस शाश्वत बंधन का प्रतीक है जो भारत और मॉरीशस को जोड़ता है। साथ ही उन्होंने नवीनचंद्र रामगुलाम की तस्वीरें शेयर कीं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भारत की 8 दिवसीय (9 से 16 सितंबर तक) यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह वाराणसी पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि संस्कृति और संस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-धारा में रच-बस गए। काशी में मां गंगा के अविरल प्रवाह की तरह भारतीय संस्कृति का सतत प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। उन्होंने कहा, "आज जब हम मॉरीशस के दोस्तों का स्वागत काशी में कर रहे हैं, यह सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि एक आत्मिक मिलन है। इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। इससे पहले, मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा की और साझा इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित भारत-मॉरीशस संवर्धित रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।"
Tagsभारत-मॉरीशसपीएम मोदीनवीनचंद्र रामगुलामवाराणसीगंगा आरतीद्विपक्षीय साझेदारीसंस्कृतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





