उत्तर प्रदेश

मौलवी ने महिला से की छेड़छाड़ और मारपीट, FIR दर्ज, किया जुल्म

jantaserishta.com
16 April 2022 2:54 PM IST
मौलवी ने महिला से की छेड़छाड़ और मारपीट, FIR दर्ज, किया जुल्म
x

अलीगढ़: अलीगढ़ में झाड़फूंक के नाम पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना इगलास कोतवाली के सतलोनी गांव की है. यहां बीमार होने पर महिला के परिजन उसे मौलवी के पास ले गए. आरोप है कि मौलवी ने इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की.

परिजनों ने बताया कि मौलवी आस मुहम्मद ने भूत उतारने के नाम पर महिला को गर्म छड़ी से जलाया. उससे छेड़छाड़ की. यहां तक कि उसे जान से मारने का भी प्रयास किया. घटना के सम्बंध में कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई है.
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. जब महिला को मौलवी के पास दिखाया गया तो उसने उन्हें इलाज का भरोसा दिलाया. और झाड़ फूंक करवाने की बात कही. जब परिजन महिला को मौलवी के पास लेकर आए तो उसने महिला को इलाज के नाम एक कमरे में बंद कर दिया.
फिर वहां महिला को गर्म छड़ी से जलाया. महिला दर्द से कराहती रही लेकिन मौलवी रुका नहीं और उसे छड़ी से जलाता रहा. इसी बीच उसने महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो मौलवी ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. मौलवी की बर्बरता से महिला की हालत और खराब हो गई. महिला की हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मौलवी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story