उत्तर प्रदेश

मदरसे की छात्रा से साथ दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार

Shreya
28 Jun 2023 5:22 AM GMT
मदरसे की छात्रा से साथ दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार
x

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में मदरसे की पूर्व छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के बाद मंगलवार को की है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल के मौलाना ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को दबाने के लिए वह अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

सहायक पुलिस उपायुक्त पश्चिम लाखन यादव ने बताया कि मदरसे के मौलाना मोहम्मद कारी ने पूछताछ में छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात को स्वीकार किया है। जांच के दौरान मौलाना पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौलाना कारी मोहम्मद अहमद अपने घर में ही मदरसा चलाता है। मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने 2018 में मदरसा छोड़ दिया था लेकिन मौलाना उसे मदरसे में काम करने के बहाने से बुलाता और उसके साथ अश्लीलता करता था। आरोप है कि 22 जनवरी 2022 को मौलाना ने पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर घर में खाना बनाने के लिए छात्रा को बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 मई 2023 को मौलाना ने उसे दोबारा घर पर बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया। मौलाना की हरकतों से आजिज होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सोमवार रात मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई और मंगलवार को आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story