उत्तर प्रदेश

Mau: धर्म परिवर्तन के षड्यंत्रों को रोकने के लिए जरूरी है जन चेतना: स्वतंत्र देव सिंह

Admindelhi1
17 July 2025 2:14 PM IST
Mau: धर्म परिवर्तन के षड्यंत्रों को रोकने के लिए जरूरी है जन चेतना: स्वतंत्र देव सिंह
x

मऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान धर्मांतरण और गुंडागर्दी जैसे मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित वार्ता में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को सिर्फ सरकारी कार्रवाई से नहीं, बल्कि जन आंदोलन के जरिए ही रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “छांगुर जैसे लोगों को जन आंदोलन ही रोक सकता है।”

स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि योगी सरकार ने गुंडों और धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन अब समाज को भी आगे आकर इस लड़ाई में भागीदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां केवल कानून से नहीं, जनचेतना से ही खत्म होंगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सपा को धार्मिक कार्यक्रम हजम नहीं होते। जो भी धर्म से जुड़ा कार्य होता है, सपा उसे सांप्रदायिक बताने लगती है।”

ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “पाकिस्तान और बांग्लादेश का वोटर भारत आकर कैसे वोट दे सकता है? क्या यही ममता बनर्जी की राजनीति है?”

मऊ जैसे संवेदनशील जिले में स्वतंत्र देव सिंह का यह बयान राजनीतिक रूप से खासा अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां यह बयान भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे को मजबूत करता है, वहीं विपक्ष पर सीधा हमला कर चुनावी बहस को एक नई दिशा भी देता है।

Next Story