उत्तर प्रदेश

Mau: अखिलेश सिंह को असम का कानून व्यवस्था प्रमुख बनाया गया

Admindelhi1
17 Jan 2025 10:38 AM IST
Mau: अखिलेश सिंह को असम का कानून व्यवस्था प्रमुख बनाया गया
x
"पूरे जिले में हर्ष का माहौल"

मऊ: उत्तर प्रदेश मऊ के मधुबन क्षेत्र के छोटे से गांव मुरारपुर के साधारण परिवार में जन्मे अखिलेश कुमार सिंह ने जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें असम का कानून व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

जिले के मधुबन क्षेत्र के एक छोटे से गांव मुरारपुर में जन्मे अखिलेश कुमार सिंह के पिता कृष्ण मुरारी सिंह प्रधान अध्यापक थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद डीएवी से इंटरमीडिएट किया। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए किया। वर्ष 2003 में वे आईपीएस बने। वर्ष 2014 में उल्फा के विरुद्ध अभियानों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके बाद वे असम के अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक और रेंज में डीआईजी रहे। शारदा कांड में ममता बनर्जी के चार मंत्रियों को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय पटल पर काफी चर्चा में आए। उधर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडे ने बताया कि अखिलेश कुमार सिंह शुरू से ही अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। उनके मित्र अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वह काफी सरल स्वभाव के हैं।

Next Story