- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mau : सात वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Mau : सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Sanjna Verma
16 Jun 2024 12:21 PM IST

x
Mau मऊ : मऊ जिले में 30 वर्षीय शख्स को रिश्ते की सात वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके मामा ने शुक्रवार को दुष्कर्म किया।
police ने बताया कि इससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई और आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी मां अन्य लोगों की मदद से उसे महिला जिला चिकित्सालय ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को आजमगढ़ जिले में स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शहर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (co) अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
TagsMauबच्चीदुष्कर्मआरोपी गिरफ्तार childrapeaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





