- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mau: एक महिला ने...
Mau: एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या की

मऊ: सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास गुरुवार सुबह एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला रेलवे ट्रैक किनारे टहल रही थी। जैसे ही ट्रेन आई, वह पटरी पर लेट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी-भटनी रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय महिला काफी देर से बैठी थी। इस दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह ट्रैक के किनारे टहलने लगी।
इसी दौरान गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को देख महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गई और पटरी पर लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। मामले की जांच जारी है।





