उत्तर प्रदेश

मथुरा के युवक ने शांदी का झांसा देकर अलीगढ़ की युवती से किया दुष्कर्म

Admindelhi1
27 March 2024 11:19 AM IST
मथुरा के युवक ने शांदी का झांसा देकर अलीगढ़ की युवती से किया दुष्कर्म
x
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

अलीगढ़: मथुरा के युवक ने अलीगढ़ की युवती से शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म कर डाला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देहलीगेट क्षेत्र निवासी युवती की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले सौरभ बघेल निवासी बाजना कोलाना, मथुरा से प्रेम हुआ था. यह बात युवक के परिवरीजन भी जानते थे. सौरभ शादी का वादा करता था. उसका परिवार भी इस बात के लिए राजी था. इसी बीच सौरभ ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब वो गर्भवती हो गई तो दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया. इसके बाद वादे करते रहे कि शादी करवा देंगे. कुछ समय बाद युवती फिर से गर्भवती हो गई. आरोप है कि आरोपितों ने फिर से गर्भ गिरवा दिया. इसके बाद सात दिन तक घर में छिपाकर रखा. इस दौरान सौरभ ने दुष्कर्म किया. वह उसे एक जनवरी को उज्जैन ले गया और दुष्कर्म किया. सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार सौरभ बघेल, भारती, अनीता, पूरन, प्रशांत, सुरेश व रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, दर्ज कराई रिपोर्ट: कस्बा जट्टारी में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया. आरोपी ने किशोरी को घटना की जानकारी देने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रहा है. मंजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह घर में पांच को तमंचा लेकर घर में घुस आया. किशोरी को भयभीत कर अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

Next Story