उत्तर प्रदेश

Mathura: उफान में यमुना नदी, निचले इलाकों में रहने वालों में मचा हड़कंप

Sanjna Verma
15 Aug 2024 12:29 PM IST
Mathura: उफान में यमुना नदी, निचले इलाकों में रहने वालों में मचा हड़कंप
x
Mathura मथुरा: वृंदावन-उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सतर्क किया है। संभावना जताई जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ेगा। यदि ऐसा हुआ तो मथुरा वृंदावन में पिछले साल की तरह हालात हो सकते हैं। DM ने बाढ़ से बचाव व राहत कार्य की तैयारियों के निर्देश एक महीना पहले ही दिए थे। मगर, अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर कोई इंतजाम अभी तक नहीं किया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि एक से दो घंटे की बारिश में जलभराव होने वाले शहर को अधिकारी बाढ़ से कैसे बचाएंगे?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन और मथुरा सहित मांट क्षेत्र के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आते हैं। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। उनको पलायन करना पड़ता है। पिछले साल 15 दिनों तक बाढ़ की स्थिति mathuraजिले में रही थी। उस स्थिति से सबक लेते हुए भी अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है। अस्थाई संरक्षण केंद्र तक नहीं बनाए गए हैं। नाला सफाई भी पूरी तरह नहीं हो पाई है। नतीजतन बारिश में ही शहर जलभराव का दंश झेलने लगता है।
Next Story