उत्तर प्रदेश

Mathura: आझई रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Admindelhi1
5 March 2025 12:51 PM IST
Mathura: आझई रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
x
"परिजनों में मचा कोहराम"

मथुरा: मथुरा के आझई रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवान देवी (50), निवासी ग्राम बाहदीन, थाना मांट के रूप में हुई।

जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि महिला का शव आझई और जैंत के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के पास झोले में रखे आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की गई।

परिजनों ने की थी तलाश

भगवान देवी के दामाद देवीराम ने बताया कि वह प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन लगाने का काम करती थीं। वह 2 मार्च को घर से निकलीं और वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजन दो दिनों तक उनकी तलाश कर रहे थे। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा: जब पुलिस ने महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Next Story