- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura: संतान...
उत्तर प्रदेश
Mathura: संतान प्राप्ति अनुष्ठान के नाम पर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया
Tara Tandi
24 Aug 2025 4:11 PM IST

x
Mathura मथुरा। मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में संतान प्राप्ति की चाह में अनुष्ठान कराने गई 35 वर्षीय एक महिला से एक स्वयंभू तांत्रिक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन वह निःसंतान है, ऐसे में वह संतान प्राप्ति की चाह में तांत्रिक मुश्ताक अली (45) के पास गई थी। उन्होंने बताया कि तांत्रिक ने शनिवार को अनुष्ठान के बहाने उसे बुलाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
TagsMathura संतान प्राप्ति अनुष्ठाननाम तांत्रिकमहिला दुष्कर्म कियाMathura child birth ritualname of Tantrikraped womanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





