उत्तर प्रदेश

Mathura: छात्रा के साथ दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी पकड़ा गया

Admindelhi1
12 Sept 2025 2:34 PM IST
Mathura: छात्रा के साथ दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी पकड़ा गया
x

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के ऑटो चालक ने लखनऊ की छात्रा को धमका कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की सूचना पर जमुनापार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। महज 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने शाम को ऑटो चालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है।

विदित रहे कि लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मथुरा में वृंदावन रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में एमफार्मा में प्रवेश लेने के लिए बस से यमुना एक्सप्रेस-वे से आई। मथुरा में राया कट पर उतरी थी। वहां से तड़के करीब पांच बजे उसने ऑटो बुक किया। ऑटो चालक छात्रा को बिठाकर ले जाने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक सुनसान स्थान पर जमुनापार इलाके में ऑटो को रोक लिया। उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर उसे ऑटो से उतारकर झाड़ियों में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ऑटो लेकर भाग निकला। पीड़िता कुछ देर बाद होश में आई तो उसने 112 पर जमुनापार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ करने के बाद ऑटो चालक की तलाश में जुट गई। महज 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी गोसना, जमुनापार, मथुरा के रहने वाले ऑटो चालक दिनेश कुमार पुत्र निवासी गौसना थाना जमुनापार को खोज निकाला।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद उसे साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने उसे घेर लिया और जवाबी फायरिंग में टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

Next Story