उत्तर प्रदेश

Mathura: पिता और चाचा को कैंसर से पीड़ित देख छात्र ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
6 Dec 2024 7:35 AM IST
Mathura: पिता और चाचा को कैंसर से पीड़ित देख छात्र ने की आत्महत्या
x
Mathura मथुरा: पुरसैनी गांव में एक हृदय विदारक घटना में 20 वर्षीय छात्र अतुल रावत ने पिता और चाचा को कैंसर से जूझता देख आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। इलाज के खर्च के कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पढ़ाई के खर्च में भी बाधा आ रही थी। इसके चलते अतुल काफी समय से परेशान था। अतुल एक निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। बाबा सहजराम ने बताया कि चाचा सुरेश तीन साल से और पिता सुरेश रावत छह महीने से कैंसर से पीड़ित थे।
चाचा सुरेश की कई बार कीमो भी हो चुकी थी। इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। छह महीने पहले अतुल के पिता को भी कैंसर होने का पता चला था। तब से वह काफी परेशान और दुखी था। सहजराम ने बताया कि वह राधास्वामी आश्रम में सत्संग में गया था। अतुल घर से यह कहकर निकला था कि वह टहलने जा रहा है। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने घर के पीछे आम के पेड़ से चादर के सहारे अतुल को फंदे से लटकता देख शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।
लोगों ने सहजराम को घटना की जानकारी दी। अतुल को फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक कुमार राव मौके पर पहुंचे। एसीपी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि अतुल अपने चाचा और पिता के कैंसर से पीड़ित होने से परेशान था।
Next Story