उत्तर प्रदेश

Mathura: शातिर अपराधी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

Tara Tandi
18 Oct 2024 3:48 PM IST
Mathura: शातिर अपराधी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली
x
Mathura मथुरा। मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बीती मध्यरात्रि के बाद नगला अबुआ गांव के पास हुयी मुठभेड़ में अभियुक्त शैलू के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनपुरी निवासी अभियुक्त शैलू उर्फ शैलेन्द्र चौहान के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, तीन जिंदा तथा तीन चले कारतूसों के साथ एक तमंचा .315 बोर बरामद किये गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर डा अरविन्द कुमार के अनुसार अभियुक्त को सीएचसी फरह में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पर अपहरण, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर ऐक्ट, 3/4 एक्सप्लोसिव ऐक्ट, बड़ी चोरी जैसे जघन्य अपराधों के उत्तर प्रदेश और विभिन्न प्रांतों में डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
Next Story