उत्तर प्रदेश

Mathura: घर में घुस कर पड़ोसी ने गर्भवती के साथ छेड़छाड़ की

Admindelhi1
26 Jun 2024 9:45 AM IST
Mathura: घर में घुस कर पड़ोसी ने गर्भवती के साथ छेड़छाड़ की
x
कोतवाली में मुकदमा दर्ज

मथुरा: सलेमपुर पतौरा में घर में घुस कर पड़ोसी ने गर्भवती के साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर महिला के पेट पर लात जड़ दी, जिससे गर्भ गिर गया. पति बीच बचाव करने लगा तो उसे भी पीटा. पीड़िता की तहरीर पर पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पीड़िता के मुताबिक को उसकी शादी की सालगिराह थी. इसमें घर के ही लोग शामिल हुए थे. पड़ोसी रिंकू राठौर को नहीं बुलाया गया था, जिसे लेकर वह नाराज था. पीड़िता के मुताबिक पति की गैरमौजूदगी में रिंकू घर में आ धमका और छेड़छाड़ की. विरोध करने पर महिला को पीटने के बाद आरोपी ने उसके पेट पर लात मार दी. इससे वह कराह उठी. इस बीच महिला का पति घर पहुंचा और पड़ोसी को दबोचने का प्रयास किया. उसे धक्का देकर रिंकू भाग निकला. गर्भवती को इलाज के लिए पति नर्सिंग होम ले गया, जहां गर्भ गिरने का पता चला.

पैर फिसलने से गिरी महिला: इंस्पेक्टर पारा बृजेश वर्मा ने बताया कि महिला के पति और रिंकू ने साथ बैठ कर शराब पी. फिर दोनों में गाली गलौज होने लगी. झगड़ा होते देख गर्भवती बीच बचाव कर रही थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है.

Next Story