उत्तर प्रदेश

Mathura : छाता में मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत

Saba Naaz
19 Aug 2025 1:08 PM IST
Mathura : छाता में मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत
x

Mathura मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोकुल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गुजरात से भागवत कथा सुनने आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव होटल के बाथरूम में मिला, और उनके गाल पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन शरीर पर चोट के निशान होने के चलते मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार को सूचित कर दिया गया है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

Next Story