- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा श्रीकृष्ण...
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का सिविल कोर्ट में ट्रायल होगा, याचिका स्वीकारी गई

नई दिल्ली: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) के मुख्य पक्षकार मनीष यादव की याचिका को मथुरा कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. मनीष ने मथुरा की सिविल जज सीनियर डिविज़न कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि ईदगाह में जहां नमाज अदा की जाती है वहां पर भगवान श्रीकृष्ण का गर्भग्रह है और इसलिए वहां पर मौजूद सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए वहां पर सीसीटीवी लगाए जाएं. ताकि 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे गर्भग्रह की निगरानी की जा सके. उन्होंने ये भी कहा कि विवादित स्थल का भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के द्वारा सर्वे कराना चाहिए. ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





