उत्तर प्रदेश

Mathura: छेड़खानी के आरोप में अधिशासी अभियंता को महिलाओं ने बुरी तरह पीटा

Admindelhi1
12 Oct 2024 9:46 AM GMT
Mathura: छेड़खानी के आरोप में अधिशासी अभियंता को महिलाओं ने बुरी तरह पीटा
x
2 बच्चियों से छेड़छाड़ में आरोपित गिरफ्तार

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा की गोविंदनगर पुलिस ने मथुरा वृन्दावन नगर निगम के एक अधिशासी अभियंता को दो बच्चियों के साथ छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया है।

महापौर विनोद अग्रवाल के खाली फ्लैट में किराये पर रह रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा पर गुरुवार को कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जमकर हंगामा हुआ। महिलाएं सड़कों पर उतरकर हंगामा करने लगी, पुलिस को कॉलोनी के अंदर बंद कर बाहर से गेट बंद कर दिया। वाहनों का लंबा जाम लग गया । महापौर के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में ले लिया। आधा घंटा बाद जाम खुल सका।

अभियंता पर आरोप है कि राधा आर्चिड कालोनी के पार्क में गुरूवार को छेड़खानी की घटना काे अंजाम दिया। कालोनी के अध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह ने इस सिलसिले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर कालोनी की महिलाओं ने नगर महापौर के निवास के सामने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भी होलीगेट पर महापौर का पुतला फूंका तथा कांग्रेस नेता मुकेश धनगर ने घटना की अलग से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि एक्सईएन उनके यहां किराये पर नही रह रहा था। वास्तव में उसे कोई मकान नही मिल रहा था इसलिए तब तक उसे अपने मकान के एक भाग में रहने के लिए कह दिया था। इस घटना को राजनैतिक तूल नही दिया जाना चाहिए क्योंकि वे घटना की पीड़ित बच्चियों के साथ हैं।

नगर आयुक्त शंशांक चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में शासन के पास सूचना भेज दी गयी है।

Next Story