उत्तर प्रदेश

मथुरा : ऑटो पहाड़ से निचे गिरा, लड़की की मौत

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 9:18 AM IST
मथुरा : ऑटो पहाड़ से निचे  गिरा, लड़की की मौत
x
मथुरा : मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रौनी स्थित केदारेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं महिला भक्तों से भरा ऑटो रिक्शा पहाड़ी से 500 फीट नीचे खाई में गिर गया. एक युवती की मौत हो गई जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हो गए. लापरवाही बरतने पर मऊरानीपुर थाने के एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है.
रौनी में प्राचीन केदारेश्वर मंदिर से तड़के लगभग नौ युवतियां ऑटो से लौट रही थीं. ऑटो मऊरानीपुर का जितेंद्र चला रहा था. पहाड़ से उतरते समय ढलान पर ऑटो असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा. हादसे में गांधीगंज चौघड़ा की 22 वर्षीय राधा पुत्री रामस्वरूप साहू की मौत हो गई जबकि नंदिनी, ज्योति, नेहा, हेमा वंदना, कल्पना, हेमा, पूजा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौड़े और ऑटो सीधा कर सभी को निकाला. हादसे के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गई.
Next Story