उत्तर प्रदेश

Mathura: मकान की छत गिरने से हादसा, भाई-बहन की मौत, छह घायल

Admindelhi1
13 Aug 2025 8:54 AM IST
Mathura: मकान की छत गिरने से हादसा, भाई-बहन की मौत, छह घायल
x

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की देर रात एक जर्जर मकान की छत गिरने से दो महिलाओं समेत आठ लोग मलबे में दब गए। मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक छह साल की बालिका और उसके 12 साल के भाई की मौत हो गई थी।

हादसे की जानकारी पर एसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराते हुए कार्रवाई की। कोसीकलां क्षेत्र के दिल्ली गेट निकासा पर हाजी मंगा का पुराना मकान है। मकान के प्रथम तल पर शहजाद(40) परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में तेजीवारा उर्फ तहजीब (33), इमरान (35), गुड़िया (38), शाइस्ता (35), चांद (26), आदिल (12) और माहिरा (6) हैं।

जर्जर मकान की बीते दिनों एक दीवार गिर गई थी, जिसे ठीक कराया गया था। लेकिन बारिश और सिलन के कारण सोमवार की रात मकान की छत भरभराकर गिर गई और कमरे में बैठे शहजाद समेत परिवार के सभी लोग मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आदिल और माहिरा की मौत हो गई।

Next Story