- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura: खेत में काम...
उत्तर प्रदेश
Mathura: खेत में काम करते वक्त करंट की चपेट में आयी महिला, हुई मौत
Sanjna Verma
6 July 2024 3:52 PM IST

x
Mathura मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में खेत में करंट आने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। कोसीकलां थाने के प्रभारी ने बताया कि यह घटना नगरिया सात बिसा गांव की है, जहां शुक्रवार को चंदर के खेत में 18 महिलाएं और चार पुरुष रोपाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली एक तार टूटकर बिजली के खंभे से टकराया और खेत में करंट आ गया जिससे वहां पानी में काम कर रहे अधिकांश मजदूर झटका लगने से दूर जा गिरे।
उन्होंने बताया कि Current की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई जबकि तीन घायल महिलाओं ममता, रेखा और निशा का इजाल जारी है। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsMathuraखेतकरंटमहिलामौत farmcurrentwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





