- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- केबल गोदाम में भीषण...
केबल गोदाम में भीषण आग, 5 से 6 करोड़ के नुकसान की जताई जा रही आशंका, इलाके में हड़कंप

Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) के काकोरी थाना क्षेत्र में स्थित खाली प्लांट में रखे बिजली के तारों (Wires) में अचानक आग लग गई. इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग की भीषण लपटों के बीच धुएं के गुबार उठते रहे. लोगों ने जब धुएं का गुबार उठता देखा तो लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग से करीब 25 से 30 केबल के रोल जल गए.
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ के काकोरी थाना अंतर्गत मेहता चौक पर आग लग गई। जानकारी मिलने तक घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। pic.twitter.com/pjtIP7jhnh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





