- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सरकारी स्कूल में लगी...

x
बड़ी खबर
कुशीनगर। कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय घोघरा में सिलेंडर में आग लग गई। यह घटना बच्चों के लिए दोपहर का खाना बनाते समय हुआ। रसोइया ने बिना देरी किए अध्यापकों को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को कमरे से बाहर निकाल अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाई गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोघरा क्षेत्र कप्तानगंज थाना अहिरौली बाजार सरकारी विद्यालय में अज्ञात कारणों से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि रसोईया कार्यकत्रियां बच्चों के लिए भोजन बना रही थीं। तबतक सिलेंडर से तेजी से गैस निकलने लगी और धुआं उठने लगा। कमरे में दो गैस सिलेंडर रखा था। रसोईया कार्यकत्री ने अध्यापकों को अवगत कराया। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित कमरे से बाहर निकला। सहायक अध्यापक धर्म प्रकाश पाठक ने अपनी सूझ-बूझ से विद्यालय परिसर में रखे अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग बुझा दी। फायर ब्रिगेड और 112 नंबर की पीआरवी को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने तत्काल अपनी व्यवस्था से आग पर काबू पाया। घटना के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
Next Story