उत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह की शरुआत भगवान श्रीराम के विवाह से हुई: सांसद

Shreya
28 Jun 2023 11:53 AM GMT
सामूहिक विवाह की शरुआत भगवान श्रीराम के विवाह से हुई: सांसद
x

मिल्कीपुर/ अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 179 जोड़ों की शादी हुई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र से 72 व अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र से 69 तथा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र से 34 और नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र से चार कुल 179 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थाम परिणय सूत्र में बंधे।

मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद रहे। सांसद ने कहा कि सर्वप्रथम सामूहिक विवाह की शुरुआत भगवान श्रीराम के विवाह के साथ जनकपुर से शुरू हुआ था। जिसमें कई शादियां एक साथ हुई थी। यह परंपरा तभी से चली आ रही है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सिर्फ 10 हजार रुपए ही मिलते थे। लेकिन हमारी सरकार में 35 हजार खाते में जाते हैं, बाकी पैसों का गृहस्थी संबंधित सामान दे दिया जाता है।

मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और गरीबों के लिए सामूहिक विवाह योजना को कल्याणकारी बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर पी सिंह, उप जिलाधिकारी अमित जायसवाल, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर मोनिका पाठक, खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंज अनीश मणि पाण्डेय, बीडीओ अमानीगंज चंद्र प्रकाश उपाध्याय, एडीओ पंचायत आत्माराम ओझा, विधायक प्रतिनिधि अमित प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अमानीगंज प्रतिनिधि पवन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Next Story