उत्तर प्रदेश

नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से सामूहिक गैंगरेप

Admin Delhi 1
2 April 2022 2:53 PM GMT
नशीला इंजेक्शन लगाकर महिला से सामूहिक गैंगरेप
x

सिटी क्राइम न्यूज़: रिजोर थाना क्षेत्र के निजी पैथोलॉजी में शनिवार को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। होश में आने पर महिला ने हंगामा किया और परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। इलाका पुलिस द्वारा चार दिन से टालमटोल करने के पश्चात तीन लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। रिजोर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बीमार चल रही थी। बीती 28 मार्च को वह रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पुरवे निवासी अमित उर्फ जितेन्द्र सिंह शाक्य के रिजोर कस्बा स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर गई। पीड़िता का आरोप है कि अमित उर्फ जितेन्द्र ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया था। अर्द्धबेहोशी की हालत में तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी हालत में एक बार नहीं बार-बार बलात्कार करने का आरोप महिला ने लगाया है। जब महिला होश में आई तो उसने विरोध करते हुए हंगामा किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मामले की जानकारी घरवालों कोदी।

परिजन महिला को लेकर रिजोर थाने पहुंचे। पुलिस पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर टहलाती रही। पीड़िता ने पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की, जिसके चार दिन बाद पीड़िता का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित अमित समेत तीन लोगों के खिलाफ बीतीरात को मुकदमा दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच पड़ताल एसआई मनोज कुमार कर रहे हैं।

Next Story