- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मथुरा रेल मार्ग पर ...
उत्तर प्रदेश
मथुरा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आया राज मिस्त्री, हुई मौत
Tara Tandi
5 May 2024 12:58 PM IST

x
हाथसल : कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास 3 मई देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गोपाल तोछीगढ़ निवासी सलीम (50) पुत्र हबीब खां राज मिस्त्री का कार्य करते थे। 3 मई की देर शाम वह हाथरस से काम खत्म कर अपने गांव जा रहे थे। मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे फाटक के निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई थी। सलीम की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Tagsमथुरा रेल मार्गट्रेन की चपेटआया राज मिस्त्रीहुई मौतMathura railway routehit by trainmason camediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





