उत्तर प्रदेश

करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Shantanu Roy
19 Jan 2023 1:45 PM GMT
करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
x
बड़ी खबर
मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में गुरुवार की दोपहर मकान के छत पर काम करते समय राजगीर मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। क्षेत्र के अरगजा पांडेयपुर निवासी राजमिस्त्री रमेश बिंद (26) महुवारी गांव में एक मकान की छत पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान एलमुनियम की एक सीट छत के ऊपर से गुजरे हाई-वोल्टेज तार के सम्पर्क में आ गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल अतुल राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story